केंद्रीय टीम ने जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण

Advertisements

केंद्रीय टीम ने जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के जनगणना निदेशालय, नई दिल्ली से आए केंद्रीय पर्यवेक्षक दीपक त्यागी एवं सांख्यिकी पर्यवेक्षक राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को धनबाद जिले के तोपचांची एवं बाघमारा प्रखंड में संचालित जनगणना कार्यों का क्षेत्रवार निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला जनगणना कोषांग के पदाधिकारी राजीव कुमार एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर पुष्कर चंद्र झा सहित दोनों चार्जों के चार्ज पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, एजाज अंसारी तथा सहायक चार्ज पदाधिकारी रणजीत कुमार, दिनेश महतो एवं कनक कांति मेहता उपस्थित रहे।

केंद्रीय टीम ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी एचएलबी में कोई क्षेत्र अथवा मकान छूटना नहीं चाहिए। सभी क्षेत्रों का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करें। टीम द्वारा एचएलओ ऐप, नज़री नक्शा एवं मैपिंग कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा चार्ज पदाधिकारियों को ओवरलैपिंग एवं त्रुटियों के शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए।

केंद्रीय पर्यवेक्षक दीपक त्यागी ने कहा कि प्रथम चरण के अंतर्गत सभी क्षेत्रों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करना अनिवार्य है, क्योंकि कार्य पूर्ण होने के उपरांत चार्ज पदाधिकारियों को कवरेज प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top