अधिकारियों की टीम ने किया लिलोरी मंदिर एवं बूढ़ा बाबा शिव मंदिर का दौरा

Advertisements

अधिकारियों की टीम ने किया लिलोरी मंदिर एवं बूढ़ा बाबा शिव मंदिर का दौरा

डीजे न्यूज, कतरास: उपायुक्त के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को लिलोरी मंदिर कतरास तथा बूढ़ा बाबा शिव मंदिर झींझीपहाड़ी का दौरा किया। टीम में धनबाद जिला खेल एवं पर्यटन विभाग के पर्यटन पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार पटेल, बाघमारा जेई अयाज अहमद, डीपीएम  रवि कुमार (पीएमयू, डीएमएफटी) शामिल थे। बताया गया कि जल्द ही क्षेत्र में विकास संरक्षण संवर्धन दिखाई पड़ेगी, इसकी शुरुआत हो चुकी है। बूढ़ा बाबा शिव मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष लखन प्रसाद महतो ने योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु एवं पर्यटकीय स्थल के विकास में ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष लखन महतो, महासचिव गणेश कुमार महतो, काली पदो दत्ता, योगेश्वर महतो उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top