कतरास के आदित्य राज सिन्हा का नवोदय में चयन
परिजनों में खुशी की लहर, पार्षद मधुमाला सहित दर्जनों लोगों ने दी बधाई
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास के आदित्य राज सिन्हा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागोडिया निरसा में कक्षा नवम के लिए हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों एवं अन्य लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। आदित्य के पिता प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम उन्हें नवोदय स्कूल से फोन कर आदित्य के चयन की जानकारी दी गई। शुक्रवार को आदित्य की माता दीपा सिन्हा, पिता प्रवीण सिन्हा, चाचा अरबिन्द सिन्हा स्कूल पहुंचे और उसका नामांकन कराया।
सामान्य कोटे में एक सीट के लिए किया फाइट, मिली सफलता
आदित्य के चाचा सह आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा ने बताया कि वह राजेन्द्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास का छात्र है। कक्षा नवम के लिए शहरी क्षेत्र के लिए नोटिफिकेशन में सामान्य कोटि से 1 सीट एवं एसटी कोटा से 1 सीट दर्शाया गया था। जब रिजल्ट प्रकाशित हुआ तो आदित्य को कुल 85 अंक में से 82 अंक प्राप्त हुए। रिजल्ट में रैंक 01 भी लिखा हुआ था, लेकिन साथ ही “एडमिशन के लिए विचार नहीं किया जाएगा” भी लिखा हुआ था। इससे आदित्य काफी निराश हो गया और दो दिन तक यह बोलकर बहुत रोया कि रैंक 01 आने के बावजूद एडमिशन क्यों नहीं होगा। अरबिन्द सिन्हा ने बताया कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए आदित्य ने 3 वर्षों से मेहनत की थी। 3 वर्ष पहले कक्षा 6 में एडमिशन का प्रयास विफल हो गया था। उसके बाद उसने इस वर्ष जिले में सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए रैंक 01 का स्थान हासिल किया।
जब इसकी जानकारी कोयलांचल के जाने-माने चिकित्सक डॉ स्वतंत्र कुमार एवं वार्ड एक के पार्षद डॉ मधुमाला को हुई तो उन्होंने इस मामले को धनबाद उपायुक्त के समक्ष उठाया और बताया कि रैंक 01 आने के बावजूद इसका नामांकन लेने से इंकार किया जा रहा है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने तत्काल नवोदय स्कूल में फोन कर एडमिशन संबंधित जानकारी देने का आदेश दिया। उसके बाद नवोदय विद्यालय ने पुनः पत्र जारी करते हुए नामांकन हो जाने की पुष्टि की।
इधर आदित्य की सफलता पर उसके परिजन सहित आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। बियाडा के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार झा, चिकित्सक डॉ स्वतंत्र कुमार, पार्षद मधुमाला देवी, राजेन्द्र कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार मुरली, संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, कैरियर जॉन निरसा के संचालक राहुल साहनी, कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश सिन्हा, सचिन सिन्हा, अमरजीत अमरेंदु, अजय विश्वकर्मा, राकेश सिन्हा, जय बनर्जी, पप्पू सहाय, गुप्तेश्वर शर्मा, नोमिता हलदार, सुजाता कुमारी, लखन महतो, राणा प्रताप सिंह, अमित सिन्हा, अजय सिन्हा सहित कई अन्य लोगों ने आदित्य को बधाई दी।