Advertisements
सिंदूरपुर में राजा राममोहन राय की जयंती मनी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से सिंदूरपुर फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की 254 वीं जयंती मनाई गई । समिति के बेंगू ठाकुर ने राजा राममोहन राय की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि 1828 में ब्रह्म समाज की स्थापना की। उन्हीं के पहल पर सती प्रथा एवं पर्दा प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाने के लिए ऐतिहासिक काम किया गया। उन्होंने राजा राममोहन राय को महान विचारक, समाज सुधारक एवं विद्वान बताया। मौके पर आकाश प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, राहुल रजक, सुमित प्रमाणिक, मंगल रजक, छोटू पांडे आदि थे।