Advertisements
तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): शुक्रवार शाम हुई तेज आंधी बारिश से क्षेत्र में कई पेड़ उखड़ गए जिससे बिजली की तारे जहां-तहां गिर गई। इस दौरान दूधिया के पास बलियापुर-पतलाबाड़ी रोड पर एक पेड़ गिर जाने से सड़क पर वाहनों का आवागमन घंटों बाधित रहा। टूटे पेड़ को सड़क से हटाने के बाद आवागमन चालू हो सका। दोलाबड़ स्थित बजरंगबली मंदिर के पास पेड़ की डाली गिरने से बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गई । इसके अलावा क्षेत्र के अन्य कई जगहों बिजली के तार गिरने की सूचना है। विभाग के लोग बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की प्रयास में जुटे हैं। क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त करने के बाद ही बिजली आने की संभावना है।