जयंती पर याद किए गए समाज सुधारक राजा राममोहन राय            आधुनिक भारत के निर्माता थे राजा राममोहन राय: सम्राट चौधरी       

Advertisements

जयंती पर याद किए गए समाज सुधारक राजा राममोहन राय           

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजा राममोहन राय: सम्राट चौधरी       

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड बांग्ला भाषा संघर्ष समिति के तत्वावधान में एलसी रोड माडा ऑफिस के समीप शुक्रवार को समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा  पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि राजा राम मोहन राय  भारतीय पूर्ण जागरण के जनक और आधुनिक भारत का निर्माता थे। उनके अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही 1829 में ब्रिटिश सरकार ने सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाया। उन्होंने ब्रह्म समाज की स्थापना की जिसका उद्देश्य हिंदू धर्म में कुरीतियों और मूर्ति पूजा को समाप्त कर एक ईश्वर में विश्वास का प्रचार करना था। उन्होंने बाल विवाह, बहु विवाह जाति व्यवस्था और छुआछूत का कड़ा विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने महिला अधिकारों विधवा पूर्ण विवाह और महिलाओं की संपत्ति के अधिकार की पूरजोर वकालत की। वह भारतीय प्रेस की स्वतंत्रता के प्रबल समर्थक थे। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कल्याण घोषाल, राणा चट्टराज, विश्वजीत राय, कल्याण चक्रवर्ती, सुशेभन चक्रवर्ती, नागेंद्र राय, दिनेश मंडल, दिलीप घोष, सुजीत कुमार ओझा, चंद्र मोहन झा, गुड्डू रजक, दीपक चटर्जी, गौरांग मंडल, मृत्युंजय मंडल आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top