ऊर्जा मित्राें की समस्याओं का होगा शीघ्र निष्पादन 

Advertisements

ऊर्जा मित्राें की समस्याओं का होगा शीघ्र निष्पादन

 

शत प्रतिशत बिलिंग के लक्ष्य हासिल करें : मुरली मनोहर प्रसाद

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय टुंडी में कार्यरत मीटर रीडर (ऊर्जा मित्र) एवं सुपरवाइजर द्वारा बिलिंग में तेजी लाने को लेकर बुधवार को कार्यालय परिसर में सहायक अभियंता मुरली मनोहर प्रसाद के उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य सब डिवीजन टुंडी में शत प्रतिशत बिलिंग था। बैठक में सभी ऊर्जा मित्र ने अपने बिलिंग क्षेत्र से संबंधित अपनी समस्याओं को भी रखा। साथ ही बिलिंग में हो रहे परेशानी को भी रखा। सहायक अभियंता मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि जल्द उनकी समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में सुचारू रूप से शत प्रतिशत बिलिंग के लक्ष्य को पूर्ण किया करना है। इसके साथ सहायक विद्युत अभियंता मुरली मनोहर प्रसाद ने ऊर्जा मित्रों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां स्मार्ट मीटर नहीं लग सका है उसकी रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय में जल्द से जल्द जमा करें। बिलिंग सुपरवाइजर नवनीत कुमार किस्कू ने बताया कि एजेंसी द्वारा ऊर्जा मित्रों का जो चार माह का बकाया है बहुत जल्द एजेंसी द्वारा उसका भुक्तान किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top