किसानों से वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा ने टुंडी प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

Advertisements

किसानों से वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा ने टुंडी प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

 

एनजीओ की सिंचाई योजना से किसानों को नहीं हो रहा लाभ, प्रशासन कराए जांच : ज्ञान रंजन सिन्हा  

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : किसानों के साथ वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को टुंडी प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया एवं धरना दिया। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर प्रखंड भाजपा कमिटी ने इस धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था।

इस मौके पर धरनार्थियों को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि धान का क्रय मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल का वादा सरकार ने किया था, जबकि 2450 रुपये प्रति क्विंटल पैक्सो द्वारा खरीदारी की गई। धान की राशि भी समय पर किसानो ।राज्य सरकार अपने तरफ से किसानों को मात्र 50 रुपया प्रति क्विंटल देती है जो पूर्व में 182 रुपया था। वहीं किसानो को धान क्रय में 2400 रुपया केंद्र सरकार देती है। उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई जब किसानों से खरीदी गई धान को पैसे के अभाव में किसानों को वापस कर दिया गया।

ज्ञान रंजन ने कहा कि कृषि विभाग, लघु सिंचाई विभाग एवं विभिन्न एनजीओ द्वारा बनाए गए सिंचाई योजना किसानों को लाभ नहीं दे पा रहा है। उन्होंने इन सिंचाई योजना की जांच की मांग की।

जिला द्वारा वक्ता के रूप में भेजे गए राजेश चौधरी ने कहा कि ऋण माफी का वादा भी सरकार ने पूरा नहीं किया। बेमौसम आंधी पानी एवं प्राकृतिक विपदा से गरीब किसानो का फसल के साथ तूफान ने उनकी छत को उजाड़ दिया पर सरकार न ही उन्हें आवास दे रही है और न ही आर्थिक राहत। अध्यक्षता गोविंद टुडू ने किया जबकि संचालन विकास चंद्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्र मोहन राय ने किया।

धरना के बाद ज्ञान रंजन सिन्हा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

धरना को किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मिश्रा, वरिष्ठ नेता गोपाल पांडेय, दिनेश सिंह, अवध चौधरी , तिलक मंडल, नवल चौधरी, टीकाराम टुडू, नागेश्वर पंडित, नकुल सिंह, टीकाराम टुडू, नवल सिंह चौधरी, विमल दा, विजय चौधरी, ललन राय, प्रदीप पंडा, द्रौपदी देवी, देव कुमार पांडेय, भोला महतो, राज किशोर कुम्भकार, तारिणी पाण्डेय ,मनोज स्वर्णकार आदि लोगों ने संबोधित किया। धरना में किशोर हेम्ब्रम, तेज नारायण राय, लखन मुर्मू, नुनूलाल मुर्मू, पवन कुमार पांडेय, सुनील साव, सुभाष मंडल, हरिराम राय, दिलीप ओझा, गणेश राजवंशी, सुनील कुमार पांडेय, बासुदेव प्रसाद दास, बासुदेव सोनार, किशुन रजवार, संतोष कुम्हार, अनादी प्रसाद कुम्भकार, मोहन दत्ता, राजेश कुमार महतो, सुब्रत कुमार मंडल, सुखदेव रजवार, धनेश्वर रजवार, भागीरथ कुमार महतो, प्रदीप रवानी, हरि पांडेय, अनुप कुमार चौधरी, नरेश प्रसाद राय, दिवाकर शरणवार, जय प्रकाश पांडेय, चुनचुन कुमार मंडल, दिलीप दत्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top