एसएनएमएमसीएच में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ युवा आजसू ने फूंका पुतला

Advertisements

एसएनएमएमसीएच में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ युवा आजसू ने फूंका पुतला

डीजे न्यूज, धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ युवा आजसू ने बुधवार को अस्पताल के मुख्य द्वार पर मुख्य्मंत्री, स्वस्थ मंत्री, अधीक्षक का पुतला फूंका। अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक ही आउटसोर्सिंग कम्पनी को 2019 से अब तक टेंडर के बिना लगातार काम दिया जा रहा हैं। साफ -सफाई का भी टेंडर अब तक लगातार एक ही कम्पनी को काम दिया जा रहा हैं। फ्रंटलाइन आउटसोर्सिंग कम्पनी ब्लैक लिस्टेड हैं इसके बावजूद कम्पनी को काम दिया जा रहा हैं। सरकार द्वारा निर्धारित वेतन कर्मियों को नहीं दिया जा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 131 नियुक्तियों में स्थानीय युवाओ को प्राथिमिकता मिले।
पुतला दहन में युवा आजसू प्रदेश संयोजक हीरालाल महतो, महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह, सांसद प्रतिनिधि सौरभ महतो, प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महतो, लाली महतो, सुनील महतो, प्रेम पांडेय, मनोज महतो, पवन महतो, अभिषेक मेहता , दिगंबर महतो, शंकर महतो, सद्दाम अंसारी, सुशील महतो, राज कुमार, गोपाल महतो, राजेश महतो, अमित कुमार, मुकेश, चन्दन महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top