भाजपा ने बाघमारा प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना
कृषि देश की रीढ़ है तो किसान उसकी आत्मा: विधायक शत्रुघ्न
राज्य सरकार की नीतियों से हताश हैं किसान
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): राज्य सरकार की वादाखिलाफ़ी के विरोध में भाजपा ने बाघमारा प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को धरना दिया। धरना विधायक शत्रुघ्न महतो के साथ भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद थे।
विधायक ने किसानों की ज्वलंत समस्या को लेकर कहा की कृषि देश की रीढ़ है तो किसान उसकी आत्मा । बावजूद झारखंड की हेमंत सरकार की गलत एवं किसान विरोधी नीतियों के कारण यहां के किसान वर्तमान में कई मोर्चों पर जूझने को मजबूर हैं। एक तो प्राकृतिक आपदा से किसान यूं ही परेशान और हताश है। ऊपर से राज्य सरकार की गलत नीतियां किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। हेमंत सरकार किसानों को लेकर प्रारंभ से ही निर्दयी रही है। सरकार की प्राथमिकता में गांव, गरीब और किसान कहीं नहीं है। जब से हेमंत सरकार के हाथों में राज्य की बागडोर आई है, किसानों की समस्या में और भी वृद्धि हुई है। हेमंत सरकार किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह लापरवाह और संवेदनहीन साबित हुई है। उन्होंने सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी रुपेश सिन्हा, उप प्रमुख रंजीत सिंह, राजू शर्मा , गोपाल सिंह, नागेश्वर सिंह, सुरेश चौहान, सोनू श्रीवास्तव, सत्यनारायण पाण्डेय, सूर्यदेव मिश्रा, देवानंद साव, सुनील चौहान, धनेश्वर महतो, बिनोद साव, ललिता देवी, वीणा भारती, दिनेश रवानी, किशुन महतो, शीला देवी, बैजनाथ प्रसाद, बच्चू राय, बिरजू रवानी, जगदीश रजवार, बंटी हरि, सुजाता देवी, मीणा देवी, सरिता देवी, दिलीप विश्वकर्मा, जीतन भुइयाँ, महेश पासवान, बलराम चौबे, शम्भू महतो, सुभाष राय आदि शामिल थे।