इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, फिर मंदिर में रचाई शादी राजगंज थाने में हुआ समझौता

Advertisements

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, फिर मंदिर में रचाई शादी

राजगंज थाने में हुआ समझौता

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र के जरमुनाई निवासी महेंद्र सिंह (21 वर्ष) एवं बोकारो के कसमार थाना अंतर्गत दुर्गापुर गांव निवासी एक युवती के बीच इंस्ट्राग्राम से प्यार परवान चढ़ा। दोनो के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। छह माह पहले दोनों ने दिल्ली के किसी मंदिर में शादी कर ली। युवक जयपुर में काम करता है, जबकि युवती रांची में सिलाई का काम करती है।
इधर युवती के घरवालों को जब रांची में बेटी के नहीं होने की जानकारी मिली तो माथा ठनका।   लड़की पक्ष के परिजनों ने 17 मई को राजगंज थाना आकर खोजबीन की गुहार लगाई। बताया जाता है कि पुलिस के दबाव के बाद महेंद्र सिंह और युवती ने जरमुनाई स्थित हरि मंदिर में अपने परिवार वालों की मौजूदगी में दोबारा शादी कर थाना पहुंच गए। दोनों ने पुलिस के समक्ष बालिग होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया और अपनी मर्जी से शादी करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने दोनो को कानूनन कोर्ट मैरेज करने की सलाह दी। थाना परिसर में दोनों पक्ष के परिजनों के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई। हालांकि बालिग होने और पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हो गया।
इंस्टाग्राम के माध्यम से  दोनों का प्यार इतना बढ़ गया था कि महेंद्र सिंह रांची पहुंच गए।  उसने प्रेमिका को साथ लेकर जयपुर चले गए। लड़के के  परिजनों के अनुसार करीब छह महीने पहले दोनों ने दिल्ली के किसी मंदिर में शादी भी कर ली थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top