झरिया के शमशेर नगर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, तीन घायल
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : झरिया थाना क्षेत्र के शमशेर नगर में बीते सोमवार की देर शाम को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम में चल रहा है।
भुजाली से किया हमला, गर्दन और पैर फटा
घायल आयशा खातून ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे पड़ोस में रहने वाले लंकु, मो. शेख अहमद, मो. मित्तल और महिला बबुआ एक मत होकर उनके पति मो. शेख कल्लू के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने भुजाली से हमला कर दिया।
हमले में 12 वर्षीय बच्ची आशा प्रवीण, 24 वर्षीय मो. जसीम और 55 वर्षीय अनुफा वारसी घायल हो गए। मो. जसीम की गर्दन और पैर में गंभीर चोट आई है।पीड़ित परिवार ने फिरोज को इसका मास्टर माइंड बताया है।
पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
आयशा खातून के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी विवाद को लेकर सोमवार को आरोपियों ने एकजुट होकर हमला बोल दिया। दूसरी तरफ वारिस के सर में चोट लगी है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना पर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज प्रसाद नर्सिंग होम में जारी है।