बिजली से रोशन होंगे आंगनबाड़ी केंद्र
बिजली संयोग के लिए विद्युत अभियंताओं के साथ बैठक संपन्न
डीजे न्यूज, धनबाद: आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को अलग-अलग प्रखंडों में विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
इसकी जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने निरसा प्रखंड के सभागार में विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ बैठक की। इसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका मौजूद रही।
वहीं धनबाद सदर, बलियापुर, झरिया, एग्यारकुंड, कलियासोल, टुंडी, पूर्वी टुंडी, गोविंदपुर, तोपचांची एवं बाघमारा में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने संबंधित विद्युत कार्यपालिका अभियंता व कनीय अभियंता के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए बैठक की।