मारवाड़ी युवा मंच की समर फिएस्टा : मस्ती की पाठशाला
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से शनिवार को मारवाड़ी विद्यालय में “समर फिएस्टा 2026 : मस्ती की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए मनोरंजक खेल, रचनात्मक गतिविधियां एवं ज्ञानवर्धक आयोजन किए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करना था। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर शाखा की नव-निर्वाचित अध्यक्षा किरण शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सन्नी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा, प्रशिक्षक भूमि अग्रवाल तथा विद्यालय सचिव अरविंद शर्मा सहित सदस्य अमित भुसानिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य एस रवानी एवं सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।