बांसजोड़ा के दशकों पुरानी मरघटी तालाब का होगा सौंदर्यीकरण विधायक शत्रुघ्न ने किया शिलान्यास

Advertisements

बांसजोड़ा के दशकों पुरानी मरघटी तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

विधायक शत्रुघ्न ने किया शिलान्यास

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बाघमारा प्रखंड के बांसजोड़ा पंचायत के
खरखरी स्टेशन के समीप स्थित दशकों पुरानी मरघटी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन सोमवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने नारियल फोड़ कर किया। डीएमएफटी फंड से मरघटी तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य होने से आस पास के लोगों को इस योजना से लाभ मिलेगा तथा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भू-जल स्तर में भी सुधार होगा। आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक शत्रुघ्न ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को प्राथमिकता के साथ पूरा किया।
इस अवसर पर सुभाष रवानी , बाँसजोड़ा पंचायत मुखिया समीर कुमार लाला उर्फ राजा लाला , सुमन राजगढ़िया, अंजना देवी ,बंटी बाउरी, पंकज लाला, निशांत लाला ,विमल बनर्जी ,छोटे लाल महतो, रमेश दास ,विकी रवानी ,भंगिया हरि ,तुलसी महतो ,हरिकृष्ण हरि ,शिवनाथ हरि ,अनीता देवी, तारणि देवी, लक्ष्मी देवी ,बंधु दास ,रूपा दास आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top