पुरुषोत्तम मास को लेकर संस्कृत पाठशाला में विष्णु श्लोक का पाठ

Advertisements

पुरुषोत्तम मास को लेकर संस्कृत पाठशाला में विष्णु श्लोक का पाठ

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर की संस्कृत पाठशाला में रविवार को आगामी पुरुषोत्तम मास, अधिक मास और मलमास को ध्यान में रखते हुए भगवान विष्णु के श्लोक का पाठ कराया गया। इस दौरान विशेष रूप से —

“शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।

विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।

लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्।

वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥”

— श्लोक का उच्चारण कराया गया।

इसके अलावा संस्कृत में अंत्याक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण, वार्तालाप और गीत आदि का भी अभ्यास कराया गया। संस्कृत पढ़ाने का कार्य पाठशाला की वरिष्ठ विद्यार्थिनी हर्षिता गोयल ने किया, जबकि प्रसाद वितरण धनबाद गुजराती महिला मंडल की ओर से किया गया।

इस अवसर पर धनबाद गुजराती महिला मंडल की अध्यक्ष सोना रावल, पूर्व अध्यक्ष प्रीति त्रिवेदी, बानी बेन पंड्या, मयूरी त्रिवेदी, मौसमी त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष दीपाली त्रिवेदी, ज़श्मीना जोशी और नानूबेन विशेष रूप से उपस्थित थे।

मौके पर चेल्सी गोयल, माही कुमारी, प्राची कुमारी, संजना कुमारी, कुमकुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दिव्या कुमारी, वैष्णवी कुमारी, स्वाति कुमारी, परी कुमारी, लाडो कुमारी, श्रद्धा कुमारी, सौम्या कुमारी, सोनाली कुमारी, सूरज ठक्कर, रौनक कुमार, युगवीर साव, अनमोल कुमार, शिवांश कुमार, अभि कुमार, प्रथम जोशी, नरेश कुमार, दिव्यांश सिंह, आयुष कुमार, सत्या गुप्ता, आर्यन कुमार, रितुराज कुमार समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top