Advertisements
शिव मंदिर परिसर में लगा हाई मास्ट लाइट
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):निपानिया स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार की शाम चड़क पूजा के मौके पर विधायक मद से हाई मास्ट लाइट लगाया गया। उदघाटन विधायक चंद्रदेव महतो के बड़े भाई जयदेव महतो ने किया। मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष काशीनाथ, धनेश्वर महतो, रवि महतो, गोपाल महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।