Advertisements
भाकपा माले नेता युधिष्ठिर की मनी पुण्यतिथि
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भाकपा माले के दिवंगत नेता युधिष्ठिर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को कोनारटांड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें किसान मजदूरो का हितैषी बताते हुए कहा की उन्होंने जीवन पर्यंत किसान मजदूरो के हक अधिकार के लिए लड़ते रहे। माल्यार्पण करने वालों में उनके पुत्र अभिमन्यु महतो, अभिषेक महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, भाकपा माले नेता व विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडे, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, काशीनाथ मंडल, विद्याधर महतो, शंकर महतो, भोलानाथ प्रमाणिक, लक्ष्मण महतो, दिनेश महतो, त्रिलोचन महतो, हरि पद महतो, मुक्तेश्वर महतो आदि थे।