बरारी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बरारी में “विश्व थैलेसीमिया दिवस” का आयोजन किया गया। यह एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से ग्रस्त मरीजों के जीवन को बेहतर बनाना, उन्हें सहयोग प्रदान करना और इस अनुवांशिक बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में HURL के CSR सहयोग से HLFPPT संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को “विश्व थैलेसीमिया दिवस” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया एक आनुवांशिक रक्त विकार है, जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण शरीर में खून की कमी, कमजोरी, थकान और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं।
प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि इसके प्रसार को रोकने के लिए समय पर स्क्रीनिंग, गर्भावस्था के दौरान या जन्म के तुरंत बाद बच्चों में थैलेसीमिया की सही जांच कराना जरूरी है, ताकि समय रहते उचित प्रबंधन शुरू किया जा सके।
इस मौके पर सीएचओ निर्मला कुमारी, बबली कुमारी, एएनएम प्रेम कुमारी, सहिया साथी रीता कुमारी, ओआरडब्ल्यू समीर कुमार, गणेश झा, पिरामल फाउंडेशन से राजू कुंभकार, सहिया तथा ग्रामीण उपस्थित थे।