कुइंया बस्ती में भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ

Advertisements

कुइंया बस्ती में भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : तिसरा थाना क्षेत्र के कुइंया बस्ती बजरंगबली मंदिर परिसर में शुक्रवार से तीन दिवसीय हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन बजरंगबली मंदिर कमेटी की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।

कलश यात्रा में 301 युवतियों एवं महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर भाग लिया। यात्रा बजरंगबली मंदिर से प्रारंभ होकर पहाड़ीगोड़ा और ब्राह्मण टोला होते हुए चक्रवर्ती तालाब पहुंची। वहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पैदल वापस मंदिर प्रांगण तक यात्रा पूरी की।

महायज्ञ को लेकर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह एवं खुशी का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति के अनुसार अनुष्ठान का समापन भव्य भंडारे एवं महान अनुष्ठान के साथ होगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भारत महतो, उपाध्यक्ष भोलानाथ Mahतो, विक्की महतो, दिलीप महतो, नारायण महतो, विश्वजीत दास, उमेश रवानी, राकेश महतो, सचिन महतो, मुकेश महतो, विक्रम महतो, बुबा चक्रवर्ती, विवेक महतो, नयन महतो, छोटन महतो, कार्तिक रवानी एवं रोहित महतो सक्रिय रहे।

वहीं कार्यक्रम में सिंदरी विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, आमटाल पंचायत के मुखिया संजय गोराई तथा गोलमारा मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह भी शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top