हेमलाल-मथुरा समेत कई विधायकों ने मधुबन दिशोम मांझीथान में की पूजा

Advertisements

हेमलाल-मथुरा समेत कई विधायकों ने मधुबन दिशोम मांझीथान में की पूजा

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति बुधवार देर शाम मधुबन पहुंची, जहां समिति के सदस्यों का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में विधायक सोमेश सोरेन एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल थे।

मधुबन पहुंचने पर तेरापंथी कोठी तथा श्री शिखरजी स्वच्छता समिति के सदस्यों ने अतिथियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। गुरुवार को समिति के सदस्यों ने मरांगबुरु स्थित दिशोम मांझीथान पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मरांगबुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान नायके बाबा की उपस्थिति में सभापति हेमलाल मुर्मू, विधायक सोमेश सोरेन एवं विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विधिवत पूजा संपन्न की।

मौके पर बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ हृषिकेश मरांडी, महावीर मुर्मू, बिरजू मरांडी, बाबूराम, अंबिका राय, झरीलाल महतो, विद्याभूषण मिश्रा, राधेश्याम मदक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समिति के आगमन को लेकर मधुबन क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top