तेतुलमुड़ी बस्ती पहुंची सर्वे टीम, रैयती भूमि की ली जानकारी

Advertisements

तेतुलमुड़ी बस्ती पहुंची सर्वे टीम, रैयती भूमि की ली जानकारी

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्र अंर्तगत अग्नि व भू धंसान प्रभावित तेतुलमुड़ी बस्ती में गुरुवार को सर्वे करने के लिए टीम पहुंची। टीम ने रैयती भूमि से संबंधित जानकारी एकत्र की।  स्थानीय रैयतों का फोटो भी लिया गया। टीम में शामिल अधिकारियों के अनुसार पुनर्वास को ध्यान में रखकर सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे 30 दिनों तक चलेगी। इस दौरान भूमि, मकान और प्रभावित परिवारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top