शादी में उठा शिक्षकों का बड़ा मुद्दा

Advertisements

शादी में उठा शिक्षकों का बड़ा मुद्दा

एमएसीपी’ पर मिथिलेश ठाकुर से सीधी बात

डीजे न्यूज, हुसैनाबाद(पलामू) : अजाप्टा हुसैनाबाद प्रखंड सचिव आदरणीय निर्मल कुमार ने शिक्षकों की सबसे अहम मांग ‘एमएसीपी’ को लेकर जेएमएम के नेता और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर का ध्यान खींचा। मौका था उनके भगीना की शादी का, जहां पूर्व मंत्री भी शामिल हुए थे।

निर्मल कुमार ने साफ कहा कि कई शिक्षक पूरी नौकरी बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो जा रहे हैं। झारखंड में अब भी बिहार वाला नियम लागू है, जबकि बिहार में शिक्षकों को इसका फायदा मिल रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह वादा घोषणा पत्र में भी था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर अजाप्टा कई बार मुख्यमंत्री तक बात पहुंचा चुका है। मुख्य सचिव से भी मुलाकात हुई है। राजभवन के सामने आमरण अनशन भी किया गया था, जिसे विधायक राजेश कच्छप और विभागीय संयुक्त सचिव की पहल पर खत्म किया गया।

निर्मल कुमार ने कहा कि बैठकें हुईं, कैबिनेट तक बात पहुंची, प्रेस में भी चर्चा हुई, लेकिन अभी तक नतीजा नहीं निकला। इससे शिक्षकों में निराशा बढ़ रही है।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मिथिलेश ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री तक ले जाएंगे और समाधान की कोशिश करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top