गोविंदपुर लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार 25 हजार रुपये सहित कार, बाइक बरामद

Advertisements

गोविंदपुर लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

25 हजार रुपये सहित कार, बाइक बरामद

डीजे न्यूज, धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अपना अस्पताल के पास बीते दिनों जामताड़ा के नारायणपुर निवासी इरफान अंसारी से हुई लूट मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक और लूट की सामग्री बरामद करने सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधियों में रजहान अंसारी, फकीरडीह, थाना-गोविन्दपुर,  फरदीन अंसारी, सा०- गायडेहरा, मिल्लत नगर, थाना- गोविन्दपुर, राजू अंसारी, सा०- गाँव भीतर, थाना- गोविन्दपुर तथा जावेद अंसारी, सा०- फकीरडीह, थाना- गोविन्दपुर शामिल हैं।

बरामद सामग्री

एक लाल रंग का हुंडई आई 20 कार नं0 JH10BV-7891, घटना में प्रयुक्त 03 मोटरसाईकिल, हन्टर मोटरसाईकिल,  रजिस्ट्रेशन नम्बर – JH10DG-2878,
पल्सर मोटरसाईकिल, रजिस्ट्रेशन नम्बर JH10W-9828, सी० टी० 100 मोटरसाईकिल, रजिस्ट्रेशन नंम्बर JH10CP-0750, पीड़ित का मोटरसाईकिल, रजिस्ट्रेशन नम्बर JH21P-5841, 07 मोबाईल फोन, 25,000 हजार रूपया।

यह है मामला
दो मई को भुक्तभोगी इरफान धनबाद से लैपटॉप वगैरह खरीद कर अपने घर नारायणपुर जामताड़ा जा रहे थे। अपना अस्पताल गोविन्दपुर के पास मुख्य सड़क पर तीन मोटरसाईकिल पर सवार 6-7 अपराधियों ने भुक्तभोगी की मोटरसाईकिल रोकवा कर कहा कि तुम्हारा मोटरसाईकिल का किस्ती फेल है।  उसके बाद मोटरसाईकिल, लैपटॉप, मोबाईल, 22,000 रूपया छीन लिया और बोला कि दो लाख रूपया व्यवस्था कर लाना और गाड़ी लैपटॉप ले जाना। उसी समय मोबाईल नबर- 6207996723 दिया और बोला कि पैसा व्यवस्था कर इस नम्बर पर फोन करना यादी 04 मई को भुक्तभोगी ने कुछ पैसा व्यवस्था कर उक्त मोबाईल नम्बर पर फोन किया तो अपराधियों ने पुनः अपना अस्पताल गोविन्दपुर के पास बुलाया। अपराधकर्मी कार नम्बर JH10BV-7897 में बैठाकर ग्राम-मुर्गाबनी के पास ले गये और पुनः मोबाईल और पैसा छीन कर गाड़ी से धक्का देकर भगा दिया।
भुक्तभोगी के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू की।
वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोविन्दपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाईकिल, एक कार तथा यादी से लुटे हुए वादी का मोटरसाईकिल, लैपटॉप, मोबाईल, पैसे बरामद किया गया और कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

विष्णु प्रसाद राउत पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोविन्दपुर,
पु० अ० नि० सूरज कुमार रजक, पु० अ० नि० शैलेन्द्र कुमार, पु० अ० नि० कामेश्वर महतो, पु० अ० नि० प्रकाश कुमार. पु० अ० नि० संतोष कुमार सिंह थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top