खुखरा में मवेशी चोरी के आरोप में चार को बनाया बंधक, 16 घंटे बाद पुलिस करा सकी मुक्त 

Advertisements

खुखरा में मवेशी चोरी के आरोप में चार को बनाया बंधक, 16 घंटे बाद पुलिस करा सकी मुक्त 

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : खुखरा थाना क्षेत्र के तुईयो पंचायत के घाटाडीह में शनिवार रात्रि को पकड़े गए चार मवेशी चोरी के आरोपियों को 16 घंटे बाद पुलिस अपने कब्जे में ले पाई। इसके लिए चार थाना और गिरिडीह से पुलिस बल के साथ डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद और इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद सहित कई पुलिस अधिकारियों को भी वहां आना पड़ा। तब जाकर मवेशी चोरों को पकड़ने वाले लोगों ने प्रशासन की बात मानी और साढ़े छह लाख रुपए में सुलहनामा हुआ। इसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया।

बताया गया कि पीरटांड़ प्रखंड में गौ वंश की चोरी की घटना दिनों दिन बढ़ती जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार रात चार लोग क्रमशः सोबरनपुर के दत्तेलावा निवासी मोहम्मद अब्दुला और तनवीर अंसारी और तोपचांची के लेदाटांड़ निवासी गुलाम ख्वाजा और मोहमद रफीक मवेशी चोरी के आरोप में पकड़े गए। ये लोग घाटाडीह में एक संथाल परिवार के घर के बाहर के पशु को स्पर्श कर रहे थे। तभी गोवंश इधर उधर भागने लगे। जब घरवालों की इसकी भनक लगी तो वे लोग टॉर्च जलाकर पूछे कौन है तो आरोपियों ने गोवंश के खरीदने की बात की। इसी बात की चर्चा अगल बगल के घर में हुई। इन चारों लोगों को स्थानीय लोग ने पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। इसी क्रम में मामला आगे बढ़ा और रविवार सुबह विशाल पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। कई लोगों ने यहां अपने अपने गोवंश के चोरी होने की जानकारी दी।धीरे-धीरे पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना हुई। पूरा प्रशासन एसडीपीओ सुजीत प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, सीओ ऋषिकेश मरांडी, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह सहित कई थाना की पुलिस पहुंची। जहां आरोपियों को रखा गया था वहां पुलिस प्रशासन को तो पहले घुसने नहीं दिया जा रहा था। बाद में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में चारों आरोपियों से साढ़े छह लाख रुपए का इकरारनामा बनाया गया कि आरोपी इस क्षेत्र में हुई चोरी के बदले भरपाई करेंगे। तब जाकर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। फिलहाल सभी आरोपी खुखरा पुलिस के कब्जे में है। एसडीपीओ ने बताया कि जिनकी पशु चोरी हुई थी, उन्हें पैसा दिया जा रहा है। आरोपियों ने चोरी का प्रयास किया है चोरी नहीं की है। साथ ही कोई पुराना केस भी आरोपियों पर नहीं है। ऐसे में उन्हेंं जेल नहीं भेजा जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top