बलियापुर में हुई मुखिया संघ की बैठक
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : बलियापुर प्रखंड मुखिया संघ की बैठक रविवार को स्मार्ट बाजार परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं और क्षेत्र की जनसंख्या पर चर्चा की गई। इसके अलावा, जन समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक पहल करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुखिया दिलीप महतो, उत्तम चौबे, संजीत गोराय, विजय गोराय, और हीरालाल मोदक सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।