सीबीएसई के बाद आईसीएसई में भी गोल के छात्रों का दमदार प्रदर्शन

Advertisements

सीबीएसई के बाद आईसीएसई में भी गोल के छात्रों का दमदार प्रदर्शन

हर छात्र को उसकी क्षमता के अनुसार बेहतर मार्गदर्शन देना लक्ष्य : संजय आनंद 

सीबीएसई के बाद आईसीएसई में भी गोल के छात्रों का दमदार प्रदर्शन

हर छात्र को उसकी क्षमता के अनुसार बेहतर मार्गदर्शन देना लक्ष्य : संजय आनंद 

डीजे न्यूज, धनबाद : आईसीएसई द्वारा घोषित 2026 के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में गोल संस्थान, धनबाद के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोयलांचल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

जहां राजश्री ने 97.6% अंक प्राप्त कर डेनोबिली भूली में अव्वल रहीं, वहीं गोल में अध्ययनरत मेडिकल/इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे अन्य छात्र-कौशनी सामंता, तेजस पांडेय, देव्यान सरकार, नैना, कशिश, खुशी सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों का मान बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकों ने छात्रों के प्रयास, अनुशासन और निरंतर मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों को यह सलाह दी गई कि वे आने वाले शैक्षणिक चरणों में भी इसी तरह फोकस बनाए रखें, क्योंकि यही समय उनके भविष्य की दिशा तय करता है।

इस मौके पर गोल संस्थान, धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए

उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य हर छात्र को उसकी क्षमता के अनुसार बेहतर मार्गदर्शन देना है, जिससे वे आगे भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें।

वहीं एकेडमिक हेड दीपक कुमार एवं भारती सिन्हा ने बताया कि संस्थान प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान करता है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top