इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, शव के साथ परिजनों ने दिया धरना

Advertisements

इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, शव के साथ परिजनों ने दिया धरना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बीसीसीएल के सिनीडीह वर्कशॉप में सीनियर फीटर के पद पर कार्यरत डुमरा निवासी 51 वर्षीय मानिक दास का बुधवार की देर रात को कोलकाता के मणिपाल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गुरुवार को मृतक के परिजन शव लेकर वर्कशॉप पहुंचे और मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गए।  परिजन मृतक के आश्रित को प्रोविजनल नियोजन देने की मांग कर रहे थे। विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधियों ने बीसीसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता की। वार्ता में मृतक के एक मात्र पुत्र कुमार चंदन  को प्रोविजनल नियोजन देने सहमति बनी। वार्ता के बाद विधायक शत्रुघ्न महतो, बीसीसीएल प्रबंधन, यूनियन प्रतिनिधि के द्वारा संयुक्त रूप से मृतक के पुत्र को प्रोविजनल नियोजन का पत्र सौंपा। इसके  बाद परिजन शव लेकर डुमरा के लिए रवाना हुए।

यह है मामला

2 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान मानिक की तबीयत ख़राब हो गई।  किसी तरह उस दिन का काम पूरा कर वह घर पहुंचा। तबीयत ठीक नहीं होने पर वह इलाज के लिए सेन्ट्रल अस्पताल धनबाद गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए 4 अप्रैल को उसे हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल दुर्गापुर भेजा गया। 17 अप्रैल को उसकी स्थिति बिगड़ती देख कोलकता के मणीपाल हॉस्पिटल  भेज दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।   मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व चार पुत्री को छोड़कर चले गए। तीन पुत्री का विवाह हो चुका है जबकि एक पुत्र व एक पुत्री का विवाह बाकी है।

वार्ता में सीनियर प्रबंधक ए के त्यागी, उद्वो चन्द्रा, प्रबंधक संतोष कुमार, उप प्रबन्धक रवि कुमार, यूसीडब्लुयू के क्षेत्रीय सचिव बरोरा वन के संतोष गोराई, अध्यक्ष एनडी पाण्डेय, डुमरा उत्तर के पंचायत समिति सदस्य नन्दलाल रवानी, उत्खनन कर्मशाला सिनीडीह के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुखदेव दुसाध, दीपक रवानी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top