तोपचांची पंचायत के दास टोला में जलापूर्ति बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश

Advertisements

तोपचांची पंचायत के दास टोला में जलापूर्ति बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश

डीजे न्यूज, तोपचांची(धनबाद): बीते पांच दिन से तोपचांची पंचायत के दास टोला में जलापूर्ति ठप है।  तोपचांची झील में पर्याप्त जलस्तर होने के बावजूद पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के मुताबिक दास टोला में पिछले पांच दिनों से वाटर बोर्ड द्वारा पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि हर बार मशीन खराब होने का हवाला देकर आपूर्ति बाधित कर दी जाती है।
ग्रामीणों ने बताया कि तोपचांची झील में इस समय लगभग 69 फीट पानी उपलब्ध है।  इसी झील से तोपचांची, कतरास, जोगता, आंगरपाथरा, सिजुआ, तेतुलमारी, पांडेडीह और चंदौर क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद दास टोला के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। जबकि उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top