इंफोर्समेंट टीम ने किया बैंक्वेट हॉल, लॉज, हॉस्टल एवं रिसोर्ट का निरीक्षण
रजिस्ट्रेशन जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
डीजे न्यूज, धनबाद: इंफोर्समेंट टीम ने
धनबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बैंक्वेट हॉल, लॉज, हॉस्टल एवं रिसोर्ट आदि प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन संबंधी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम में शामिल अधिकारी
पंचशील मैरिज हॉल, तमाशा मैरिज हॉल, आमंत्रण मैरिज हॉल, ट्यूलिप मैरिज हॉल, मिलानो मैरिज हॉल, द रीत मैरिज हॉल एंड रिजॉर्ट, गीता रानी मैरिज हॉल, टीएमजी रिजॉर्ट एंड मैरिज हॉल, सेलिब्रेशन मैरिज हॉल एंड रेस्टोरेंट, एसबी इंटरनेशनल बैंक्वेट हॉल एवं अन्य प्रतिष्ठान गए और जांच की।
जांच के दौरान पाया गया कि उक्त प्रतिष्ठानों के पास आवश्यक रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में सभी संचालकों को आवश्यक रजिस्ट्रेशन शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।