झरिया में तैलिक वैश्य बंधु समाज ने मनाई भामाशाह की जयंती 

Advertisements

झरिया में तैलिक वैश्य बंधु समाज ने मनाई भामाशाह की जयंती

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : तैलिक वैश्य बंधु समाज ने बुधवार को साहू धर्मशाला में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर श्रद्धा के पुष्प चढ़ाए गए। इस दौरान बक्ताओ ने भामाशाह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि हल्दी घाटी की युद्ध के बाद जब महाराणा प्रताप के पास मुगलों से लड़ने के लिए संसाधनों की कमी हो गई थी, तब भामाशाह ने अपनी जीवन भर की पूरी जमापूंजी मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप को समर्पित कर दी थी।

उनके इस बड़े दान से महाराणा प्रताप ने 25,000 सैनिकों की सेना का 12 वर्षों तक खर्च उठाया था और संघर्ष किया। उनके अपार त्याग और दान के कारण उन्हें ‘दानवीर’ और ‘मेवाड़ का रक्षक’ कहा जाता है। यह दिन हमें त्याग, देशभक्ति, और नि:स्वार्थ सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव, मनोज साव, अरुण साव, रंजन साहू, श्याम नंदन साहू, नरेश साव, गुड्डू साव, गोपाल साव, शंकर साव, अमित साव, सूरज साव, राजेश साव थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top