स्वास्थ्य मंत्री के समर्थकों की गुंडागर्दी के खिलाफ झरिया के पत्रकारों का फूटा गुस्सा

Advertisements

स्वास्थ्य मंत्री के समर्थकों की गुंडागर्दी के खिलाफ झरिया के पत्रकारों का फूटा गुस्सा

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : हजारीबाग में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा एक पत्रकार के साथ की गई बर्बरतापूर्ण मारपीट की घटना के विरोध में झारखंड के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में बुधवार की शाम झरिया प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने अपनी आवाज बुलंद की और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंककर कड़ा विरोध किया। विरोध मार्च झरिया प्रेस क्लब से निकाली गई, जो शहर के धर्मशाला रोड से होते हुए देशबंधु सिनेमा घर के समीप पहुंची।प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने सरकार और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झरिया प्रेस क्लब के सचिव शैलेन्द्र जायसवाल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि “हजारीबाग की घटना केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने का प्रयास है। जब सरकार के रसूखदार मंत्री और उनके समर्थक पत्रकारों की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा लेंगे, तो आम जनता की फरियाद कौन सुनेगा? यह शर्मनाक है कि अपनी जान जोखिम में डालकर सच दिखाने वाले पत्रकारों को झारखंड में सम्मान के बदले मारपीट मिल रही है। बिरोध करने वालो में योगेश सोनी, अंकित झा, बनन झा, सनी शर्मा, जॉन मिर्जा, गुड्डू वर्मा, मनोज शर्मा, अभिमन्यु कुमार, राजेश वर्मा, एहसान जख्मी, विकास साव, सुमित अरोड़ा, अखिलेश मिश्रा सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top