बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

किसानों के लाभ के लिए कार्य करने पर जोर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):
कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में मंगलवार को 20 वां वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर एस कर्माकर उपस्थित थे। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार ने केवीके के वर्ष 2025-26 के प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही वर्ष 2026- 27 का वार्षिक कार्य योजना भी प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि डॉक्टर एस कर्माकर ने वार्षिक कार्य योजना की स्वीकृति दी। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर के कार्यों की सराहना किया। उन्होंने जिले के अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों के लाभ के लिए अधिक से अधिक कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में मौजूद धनबाद के जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार मिश्रा , बोकारो कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर रंजय कुमार सिंह आदि ने भी अपने अपने सुझाव दिए। संचालन डॉक्टर आदेश कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नवीन कुमार ने किया। बैठक में जिले के कई विभागों के पदाधिकारी के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अलावा क्षेत्र के कई प्रगतिशील कृषक मौजूद थे।

—————————————
बलियापुर पश्चिम मंडल के महामंत्री बने मुक्तेश्वर

बलियापुर: भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार के निर्देश पर बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक ने कमेटी का विस्तार किया है। कमेटी में उपाध्यक्ष कुलदीप साहू, हरे कृष्णा रवानी, पंकज सिंह, विश्वामित्र महतो, महामंत्री मुक्तेश्वर महतो एवं प्रवीर मुखर्जी, मंत्री  रीना सिंह, रतन सिंह, मिही लाल रवानी एवं जयदेव महतो को बनाया गया है। वहीं गौर मंडल को कोषाध्यक्ष,  कार्यालय मंत्री ममता महतो एवं मीडिया प्रभारी अशोक महतो को मनोनीत किया है।
——————————————-
जनगणना कार्य के लिए 50 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

बलियापुर: प्रखंड कार्यालय सभागार में जनगणना हेतु  शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर मंगलवार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशिक्षक बालकृष्ण पांडे, अरविंद कुमार सिन्हा एवं संदीप कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को जनगणना के पूर्व किए जाने वाले मकान सूची गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में 50 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
————————————-

पेयजल व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

बलियापुर: प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी में मंगलवार को रुआर कार्यक्रम के अंर्तगत आयोजित जलपखवाडा के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।  स्कूली बच्चों को सुरक्षित पेयजल तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ जल का सेवन करने के साथ-साथ स्वच्छता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। मौके पर प्रधान शिक्षक दिलीप कुमार गोप के अलावे विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top