जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं

Advertisements

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं

डीजे न्यूज, धनबाद: मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया गया।

जनता दरबार में धनबाद, बरवाअड्डा, बैंकमोड, गांधीनगर, बलियापुर, चिरकुण्डा, झरिया, महुदा, कालूबथान, गोमो, टुंडी, गोविंदपुर सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

जनता दरबार में भूमि संबंधित विवाद, अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा, रंगदारी मांगने, राशन कार्ड से नाम विलोपन, सरकारी आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, आधार कार्ड बनाने, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण, भू-धंसान सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

निदेशक डीआरडीबी ने आमजनों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी आवेदनों की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top