Advertisements
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, भेजे गए जेल
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने से जुड़े मामले के दो आरोपितों को सोमवार रात को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानतीय वारंट के आलोक में गोविंदडीह निवासी जानी अंसारी ( 36 वर्ष) तथा तोहिद अंसारी (37 वर्ष) को हिरासत में लेकर मंगलवार को अदलात में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।