धनबाद उपायुक्त कार्यालय के पूर्व बड़ा बाबू रामचंद्र प्रसाद पटना से लापता
नाती के शादी में भाग लेने पचंबा से फुलवारीशरीफ गए थे, परिजन परेशान
डीजे न्यूज, गिरिडीह : धनबाद उपायुक्त कार्यालय के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक रामचंद्र प्रसाद जो गिरिडीह जिले के पचंबा थाना अंतर्गत कांदू टोला निवासी हैं, मंगलवार को पटना से लापता हो गए हैं। वह वहां अपने नाती के विवाह समारोह में शामिल होने पचंबा से परिवार के साथ गए थे।
रामचंद्र प्रसाद की उम्र करीब 92 वर्ष है। अत्यधिक उम्र के कारण कभी-कभी वह अपनी यादशात भूल जाते हैं। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे वह अचानक पटना के फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत मित्र मंडल कॉलोनी साकेत विहार, सेक्टर डी वार्ड संख्या 11 स्थित घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गए। किसी को पता नहीं चला कि वह कहां चले गए हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मुहल्ले में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। वह अकेले सड़क पर जाते दिखे, लेकिन वह कहां गए कुछ पता नहीं चला। उनका पूरा परिवार परेशान है। चारो ओर उनकी खोज की जा रही है।
उनके पुत्र वरूण सिन्हा एवं नाती आशीष सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि किसी को भी उनके बारे में कोई सूचना मिले तो तत्काल उन्हें मोबाइल नंबर 7004776843 या 7488355930 पर सूचना दें। उन्हें सुरक्षित पहुंचाने या सूचना देने वाले को राह खर्च के अलावा उचित इनाम दिया जाएगा।