बीआईटी सिंदरी ‘इलेक्ट्रोफिएस्टा’–‘टेक जेनिसिस’ में छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच

Advertisements

बीआईटी सिंदरी ‘इलेक्ट्रोफिएस्टा’–‘टेक जेनिसिस’ में छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच

डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : बीआईटी सिंदरी : के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सोसाइटी (EES) द्वारा आयोजित दो दिवसीय तकनीकी उत्सव ‘इलेक्ट्रोफिएस्टा’ एवं ‘टेक जेनिसिस’ का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ. डी. के. तांती, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. घनश्याम, डॉ. आर. के. वर्मा, डॉ. रेखा झा, इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष डॉ. मो. अबुल कलाम और ईईएस के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. एच. सी. वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के अंतिम सत्र का शुभारंभ किया।

समारोह में छात्रों के नवाचार, तकनीकी कौशल और प्रस्तुति क्षमता की सराहना की गई। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज राय ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। वहीं टीपीओ डॉ. घनश्याम ने छात्रों को करियर के प्रति सजग रहने और तकनीकी दक्षता बढ़ाने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम वर्ष की छात्रा कृति कुमारी को ‘इलेक्ट्रोचैंप ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला। अन्य विजेताओं को भी ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top