हथियार तस्करी के अंतरप्रांतीय गिरोह का खुलासा

Advertisements

हथियार तस्करी के अंतरप्रांतीय गिरोह का खुलासा

 

एनआईए व झारखंड व बिहार के एसटीएफ संयुक्त कार्रवाई में देवघर और जमुई से तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, हथियार बरामद 

डीजे न्यूज, देवघर : एनआईए व झारखंड एटीएस और बिहार के एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हथियार तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में दो दिन पूर्व में हथियार तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नगर थाना इलाके से गिरफ्तार हुए आरोपियों में बिहार के आरा जिला के सहर थाना क्षेत्र के बिहपुर निवासी अजीत पांडेय उर्फ अजीत कुमार मिश्रा वर्तमान पता चित्तोलोढ़िया कुंडा थाना, पंकज कुमार सिंह कृष्णापुरी नगर थाना देवघर से पहले गिराफ्तार किया गया। दोनों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किया गया। इसके बाद दोनों ने कड़ाई से पुछताछ में बिहार के जमुई जिला के नगर थाना क्षेत्र के दौलातपुर निवासी सोनू कुमार सिंह की भी हथियार तस्करी मामले में संलिप्तता बताई। एएनआई और बिहार एसटीएफ की टीम ने सोनू सिंह को जमुई जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस संबध में नगर थाना में एसटीएफ झारखंड के रांची के थाना प्रभारी पुनि अभिनंदन कुमार ने 24 अप्रैल को मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि अजीत कुमार पांडेय अवैध आर्म्स की तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके विरूद्ध कई थानों में पेशेवर अपराधिक घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली। उसके द्वारा एक संगठित गिरोह चलाये जाने की बात भी सामने आयी है। इसके उपरांत टीम का गठन कर छापेमारी के लिये देवघर पहुंचे। अजीत पांडेय को नंदन पहाड़ स्थित नंदनी नगर से उसके मामा घर से गिरफ्तार किया गया। उससे जब पूछताछ की गई तो अजीत पांडेय ने बताया कि वह कृष्णापुरी निवासी पंकज सिंह के साथ मिलकर बिहार के मुंगेर से अवैध हथियार लाकर देवघर सहित अन्य इलाकों में तस्करी करने का कार्य करते हैं। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो बताया कि उसने अपने नवनिर्मित घर कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया में देसी पिस्टल छु़पाकर रखा है। उपरांत टीम उसके चित्तालोढिया स्थित घर पहुंची और तलाशी ली। वहां से एक देसी पिस्टल जिसपर मेड इन यूूएसए 99 लिखा हुआ और 7.65 एमएम का सात जिंदा कारतूस बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि कृष्णापुरी निवासी पंकज सिंह के घर से अवैध हथियार मिल सकता है। इसके उपरांत टीम उसे लेकर पंकज सिंह के घर पहुंची और उसे पकड़ लिया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घर के बाहर झाड़ी में रखे एक देसी कट्टा निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पंकज सिंह ने टीम के समक्ष बताया कि अजीत पांडेय पूर्व में जमुई के दौलपुर निवासी सोनू कुमार सिंह के साथ मिलकर कई बार मुंगेर से हथियार लकार इलाके में बेचने का कार्य किया गया है। इस मामले में बिहार के मुंगेर जिला के रहने वाले परवेज को भी आरोपी बनाया गया। वह अभीतक पुलिस गिरफ्ता से बाहर बताया जाता है।

 

अजीत पांडेय पर हैं कई मामले दर्ज

 

हथियार तस्करी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये तीनों में अजीत पांडेय उर्फ अजीत कुमार मिश्रा बिहार के जमुई और देवघर नगर थाना और जसीडीह थाना क्षेत्र के कई मामलों में आरोपी रहा है। अजीत पांडेय नगर थाना कांड संख्या 510/18 में धारा 341,323, 353, 225ए/34 आईपीसी, नगर थाना कांड संख्या 637/22 में धारा 302 और आर्म्स एक्ट, जसीडीह थाना कांड संख्या 433/23 धारा 384,386,387/34 आईपीसी, बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना कांड संख्या 231/2023, सिमुलताला थाना कांड संख्या 138/23, 124/23 और 136/23 का आरोपी रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top