तिसरी में दो बच्चों के पिता संग दो बेटियों की मां फरार, पति पहुंचा थाना
डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : तिसरी में दो बच्चे के पिता द्वारा दो बच्ची की मां को भागकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। दूसरे मर्द के साथ फरार हुई महिला के पति ने शनिवार को तिसरी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में बताया गया कि तिसरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरखरी पंचायत के गादी बरदधरान गांव के निवासी दिलीप राय की शादी बेबी कुमारी के साथ 2015 ई. में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। दोनों की शादीशुदा जिन्दगी काफी खुशहाल चल रही थी। दिलीप और बेबी देवी की दो छोटी-छोटी बेटियां भी है। गांव में रोजगार नहीं मिलने के कारण दिलीप राय दो-तीन साल पहले कमाने के लिए बेंगलुरु चले गए थें। दिलीप बेंगलुरु में ही किसी चप्पल की फैक्ट्री में काम करते थे। इसी दौरान मोबाइल के जरिए बेबी देवी की जिंदगी में लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के हिराखरा गांव के सुरेंद्र राय नामक शादीशुदा युवक की एंट्री हो गई। जिसके बाद सुरेंद्र राय और बेवी देवी की लव स्टोरी चलने लगी। दिलीप राय को इसकी भनक तक नहीं लगी। लेकिन हां, उनकी पत्नी किसी मर्द से फोन पर चोरी छुपे बात करती है ये दिलीप को पता था। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच में लड़ाई भी होती थी। इधर सुरेंद्र राय और बेवी देवी का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ता गया। प्रेम की खुमार इस कदर चढ़ी कि 30 वर्षीय बेवी देवी अपनी दो मासूम बच्चियों और पति को छोड़ कर दो बच्चे के पिता सुरेन्द्र राय के साथ फरार हो गई। इस संबंध में दिलीप राय ने बताया कि हिराखरा गांव के सुरेंद्र राय नामक शादीशुदा मर्द से उनकी पत्नी की बातचीत होती थी। 22 फरवरी को उनकी पत्नी बेवी देवी बैंक से पैसा निकालने के लिए डोरंडा जाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके बाद वह सुरेंद्र राय के साथ फरार हो गई है। दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। दिलीप ने बताया कि उनकी दो साल और आठ साल की दो बेटियां है। उनकी पत्नी के चले जाने से उनकी बेटियों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इस बाबत दिलीप राय ने तिसरी थाना में लिखित आवेदन देकर उनकी पत्नी को वापस लाने और आरोपी सुरेन्द्र राय के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।