कायाकल्प असेसमेंट के लिए सदर अस्पताल का किया  निरीक्षण

Advertisements

कायाकल्प असेसमेंट के लिए सदर अस्पताल का किया  निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: कायाकल्प असेसमेंट के तहत रांची से आए एचआर कंसलटेंट अवनि प्रसाद तथा नर्सिंग ट्यूटर प्रीति संगीता बारा ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद इसकी रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी। जिससे अस्पताल के रख-रखाव को और बेहतर बनाया जा सकेगा। मरीजों को अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि कायाकल्प असेसमेंट के तहत टीम ने अस्पताल के सभी विभागों की जांच की है। अस्पताल की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस तरह का निरीक्षण जरूरी है। टीम द्वारा दिए गए सुझावों पर काम किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल कॉलेज को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर विकसित करने की योजना है। वर्तमान में अस्पताल 100 बेड पर संचालित हो रहा है, जिसे बढ़ाकर 420 बेड का किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त 320 बेड के भवन का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चयनित जिलों में धनबाद भी शामिल है, जहां पीपीपी मोड पर अस्पताल कॉलेज का विस्तार किया जाएगा।

सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद टीम ने उपायुक्त आदित्य रंजन से भी मुलाकात की और निरीक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top