बलियापुर की खबरें:-
मल्लिक समाज ने जिला टापर को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): मैट्रिक की परीक्षा में जिला टॉपर बने आमझर के विश्वजीत मल्लिक को सम्मानित किया गया। शनिवार को मल्लिक समाज के प्रतिनिधि आमझर पहुंचे और विश्वजीत को शाल ओढ़ाकर हौसला आफजाई की। मौके पर समाज के अजीत मल्लिक, वरुण मल्लिक, सूरज कुमार, किशोर विद, सद्दाम हुसैन आदि थे।
———————————————–
छह वर्ष के बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरित
बलियापुर: बलियापुर पूर्वी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर 6 वर्ष के बच्चों को स्कूल में नामांकन हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उप प्रमुख आशा देवी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य मोहम्मद आजाद, सेविका नसिमा खातून, शमा नाज, रूबी खातून आदि थे।
——————————————–
बलियापुर में सुरजाही पूजा की धूम
बलियापुर: बलियापुर व आसपास गांव में शनिवार को सूर्याही पूजा का आयोजन किया गया। छाताकुल्ही, चरखीडूंगरी, कुसुमटाड, जगदीश आदि गांव में आयोजित सूरजाही अखाड़े में पारंपरिक विधि विधान के साथ भगवान सूर्य की पूजा की गई । इस अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया। पूजा अर्चना के दौरान प्रसाद वितरण के पश्चात पूजा अखाड़े पर भोज आयोजित किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। झाराबारा के साथ पूजा का समापन हो गया।