गोल्फ ग्राउंड में आईपीएल फैन पार्क आज से, फ्री एंट्री के साथ मिलेगा स्टेडियम जैसा रोमांच

Advertisements

गोल्फ ग्राउंड में आईपीएल फैन पार्क आज से, फ्री एंट्री के साथ मिलेगा स्टेडियम जैसा रोमांच

डीजे न्यूज,  धनबाद : धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में तीसरी बार आइपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 25 और 26 अप्रैल को होगा। शुक्रवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजकों ने इसकी जानकारी दी। बताया गया कि फैन पार्क में 32×18 फीट की विशाल एलइडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिस पर लाइव मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे दर्शकों को स्टेडियम जैसा रोमांचक अनुभव मिलेगा। खास बात यह है कि दोनों दिनों के लिए प्रवेश पूरी तरह निश्शुल्क
रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका आनंद ले सकें। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए दर्शकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां भी रखी गई हैं। इसमें सीटियां, चीयरिंग, फेस पेंटिंग, शाउट आउट्स और क्रेजी स्टंट्स शामिल होंगे। साथ ही, संगीत का भी विशेष इंतजाम रहेगा, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बनेगा। इसके अलावा, खाने-पीने के स्टाल, शीतल पेयजल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए लक्की ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस फैन पार्क में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी शामिल होंगे। बीसीसीआइ के आपरेशन एक्सक्यूटिव अमित, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परवेज खान, दिवेन तिवारी, द्वारिका प्रसाद तिवारी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top