सिंदरी विधायक ने किया तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास बोर्ड में योजनाओं की प्राक्कलित राशि का जिक्र नहीं रहने से ग्रामीण नाराज

Advertisements

सिंदरी विधायक ने किया तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

बोर्ड में योजनाओं की प्राक्कलित राशि का जिक्र नहीं रहने से ग्रामीण नाराज

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर के विभिन्न गांवों में डीएमएफटी के मद से तालाब नवीनीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य किया जाना है। बुधवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने इन कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यों में पलानी पंचायत बेलगड़िया तालाब नवीनीकरण, राजा बस्ती स्थित तालाब का जीर्णोद्धार, वार्ड संख्या 55 के माहुलटांड तालाब तथा दूधिया पंचायत के बेड़ा नियामतपुर तालाब जीर्णोद्धार शामिल है। मौके पर संबंधित पंचायत के मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधि के अलावे गांव के अनेक लोग मौजूद थे।

ग्रामीणों में दिखीं नाराजगी

तालाब नवीनीकरण व जीर्णोद्धार कार्य के शिलान्यास के लिए लगाए गए शिलापट्ट में योजना की राशि का उल्लेख नहीं रहने से ग्रामीणों में नाराजगी दिखीं। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी शिलापट्ट में योजना की प्राक्कलित राशि का जिक्र नहीं किया गया है। ग्रामीण  योजनाओं में गड़बड़ी तथा अनियमितता बरतने  की आशंका व्यक्त कर रहे थे। इस संबंध में लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुमार ने पूछे जाने पर कहां कि बोर्ड में योजना का प्राक्कलित राशि अवश्य उल्लिखित होना चाहिए। अगर बोर्ड में राशि का उल्लेख नहीं है तो इसे सुधार कर लिया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top