गावां में महायज्ञ के तीसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

Advertisements

गावां में महायज्ञ के तीसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

डीजे न्यूज, गावां(गिरिडीह) : गावां प्रखंड के आदर्श ग्राम चिह्यूटिया में आयोजित श्री श्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार की प्रातःकालीन बेला में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और जन-जागरूकता कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को लेकर जन-जागरूकता प्रतीक संदेश रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ के दौरान करीब 200 घरों में देवस्थापना कराई गई, वहीं 500 से अधिक लोगों ने गुरु देव के संदेश को सुनकर उसे जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के तहत 10 मुंडन संस्कार और एक पुंसवन संस्कार भी संपन्न कराया गया। साथ ही 5200 से अधिक धार्मिक साहित्य एवं संबंधित सामग्री घर-घर पहुंचाई गई। बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा के साथ वांग्मय सेट की स्थापना भी की गई।

प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित नरेंद्र विद्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि बजरंगबली की सच्ची भक्ति केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने से ही वास्तविक आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। उन्होंने “राम काज किए बिना मोहि कहां विश्राम” के सिद्धांत को अपनाने पर बल दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में उपेंद्र यादव, अशोक मिस्त्री, पप्पू चौधरी, किशोर यादव, रविंद्र यादव, सुरेंद्र चौधरी, बंगडु राय, श्रीकांत सिंह, विजय चौधरी, अनिल कुमार समेत कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top