पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की पुत्री का चाईबासा के डीडीसी उत्कर्ष कुमार संग विवाह
राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन हुईं शामिल, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
डीजे न्यूज, रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को डोरंडा, जैप-1, ग्राउंड पहुंचकर राज्य के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की सुपुत्री सलोनी सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी), पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) उत्कर्ष कुमार के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधू को आशीर्वाद एवं उज्जवल तथा सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने नीरज सिन्हा एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।