भाजपा 25 अप्रैल को रांची में निकालेगी महिला आक्रोश रैली
दुमका जिला कमिटी की बैठक में बनी रणनीति, दो हजार समर्थकों के शामिल होने का संकल्प
डीजे न्यूज, दुमका : आगामी 25 अप्रैल को रांची में आयोजित होने वाली “महिला आक्रोश रैली” की सफल तैयारी को लेकर आज दुमका परिसदन में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रूपेश कुमार मंडल ने की।
बैठक में मुख्य रूप से दुमका जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े एवं जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर उपस्थित रहे। इस अवसर पर रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा जिले स्तर पर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुमका जिला से लगभग दो हजार कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्याएं रांची में प्रस्तावित महिला आक्रोश रैली में भाग लेंगी। इसके लिए सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े ने कहा कि यह रैली महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का एक सशक्त मंच बनेगी। वहीं विधायक श्री देवेंद्र कुंवर ने कहा कि दुमका जिला से ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रैली की सफलता के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें तथा अधिकाधिक संख्या में रांची पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
बैठक में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, संजीव जजवाड़े, रूपेश मंडल, मृणाल मिश्रा, अमिता रक्षित, श्रीधर दास, दिनेश सिंह,नीतू झा,सहदेव मरांडी, रघुनाथ रजक,रामजस मांझी, सुभाष यादव,फारूक अनवर,रानी सिंह धर्मेंद्र सिंह बिट्टू,गायत्री जायसवाल, नवल किस्कू, पवन केसरी, योगेंद्र मुर्मू, सोनी हेंब्रम, मनीष कुमार, नवल किशोर मांझी, गणपति पाल, हेमंत साहा, अजय सिंह, मनोज हांसदा, पिंकी घोष शामिल हुई।