झामुमो ने डिप्टी मेयर और पार्षदों को किया सम्मानित

Advertisements

झामुमो ने डिप्टी मेयर और पार्षदों को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: झामुमो महानगर समिति के तत्वावधान में मंगलवार को विवाह भवन में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डिप्टी मेयर अरुण चौहान सहित वार्ड संख्या 06, 07, 18, 21, 34, 39, 42, 50 के झामुमो समर्थित पार्षदों को शाल ओढ़ाकर व मोमेंटे देकर सम्मानित किया गया।

झामुमो केन्द्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह केन्द्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने शहर की सरकार में अपनी पैठ जमा लिया है। यह सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व ओर झारखण्ड सरकार पर बढ़ रहे जनता के विश्वास का परिणाम है।
डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने कहा कि जिस तरह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन झारखण्ड की जनता की सेवा कर रहे हैं, उसी प्रकार हम भी नगर निगम क्षेत्र की जनता का हमेशा सेवा करते रहेंगे। चौबीसों घंटा जनसेवा में अपने आप को समर्पित कर देंगे।

जिला अध्यक्ष मंटू चौहान ने अध्यक्षीय भाषण में कहा हम सभी झामुमो के सिपाही है। पार्टी मे अनुशासित ढंग से कम करना है, तभी हम पार्टी के जड़ों को ओर मजबूत कर सकेंगे।
प्रवक्ता आकाश रवानी ने कहा कि झामुमो की इस ऐतिहासिक जीत इस बात का स्पष्ट संकेत दे रहा है कि अब दुबारा भाजपा झारखण्ड में सरकार नहीं बना पाएगी। इनके दोहरे चेहरे को जनता समझ चुकी है, जनता का एक मात्र नेता हेमंत सोरेन है।

मौके पर महानगर समिति के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, मिहिर दत्ता, बंटी सिंह, वकील दास, नईम अंसारी, राजू प्रामाणिक, मदन राम, कुणाल कुमार, कोषाध्यक्ष टिंकू सरकार, सुशोभन चौधरी, जिला सह सचिव तपन तिवारी, समिति से रतिलाल टुडू, किशोर मुर्मू, छात्र जिला अध्यक्ष आजाद महतो, व्यवसाय जिला अध्यक्ष हरीश सिंह, युवा जिला सचिव शंकर महतो, झाकोमयू जिला अध्यक्ष उमा शंकर चौहान, झरिया नगर समित अध्यक्ष फरीद मलिक, दिल्ली महतो, सुमन चौहान, विक्रांत यादव, आशिफ खान, काशीनाथ प्रसाद, अनिल रवानी, कुलदीप महतो, नईम अंसारी, राजेश साव एवं सैकड़ो की संख्य में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top