आरके माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों का धरना जारी
भाकपा माले नेता हलधर ने की धरनार्थियों की हौसला आफजाई
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): न्यूनतम मजदूरी सहित छह सूत्री मांगों को लेकर बीसीसीएल के सलानपुर कोलियरी में संचालित आरके माइंस आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत कर्मियों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड हलधर महतो धरनास्थल पर पहुंचे और धरनार्थियों की हौसला आफजाई की। उन्होंने मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि बीसीसीएल ने एमडीओ के तहत आउटसोर्सिंग कंपनी को उत्खनन कार्य दे दिया है। मज़दूरों की सुरक्षा, उचित वेतन भुगतान की जिम्मेवारी बीसीसीएल प्रबंधन की है। जिला प्रशासन और केंद्रीय श्रमायुक्त इस मामले में हस्तक्षेप कर मजदूरों को न्याय दिलाएं। उन्होंने सभी श्रमिक संगठन और वामपंथी विचारधारा के लोगों को एकजुट होकर मजदूरों के पक्ष में कंपनी के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।