भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, कल से बारह बजे तक ही क्लास

Advertisements

भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, कल से बारह बजे तक ही क्लास

डीजे न्यूज, धनबाद:  बढ़ते गर्मी के प्रभाव को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव किया है। सरकार के संयुक्त सचिव मोईनउद्दीन‌ खान ने आदेश जारी करते हुए 21 अप्रैल से वर्ग केजी से वर्ग अष्टम तक की कक्षाएं प्रात: 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक वर्ग नवम से वर्ग वारहवीं तक की कक्षाएं प्रात: 7:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में लागू होगी। सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शेष समय (प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top