Advertisements
मस्जिद की छत ढलाई कार्य में किया श्रमदान
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): गोसियां मस्जिद बाघमारा के छत ढलाई कार्य का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस कार्य में काफी संख्या में लोगों ने श्रमदान किया। सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो भी मौके पर पहुंचे और श्रमदान में भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजित जलसा में उलेमाओं ने कहा कि समाज में श्रमदान करना जरूरी है। मौके पर मौलाना अब्दुल आजिज कारी, नुरालमं कारी, यार मोहम्मद , मौलाना हासिम रजा, कारी अहमद रजा , मौलाना तस्लीम रजा , मौलाना शाहिद रजा , मौलाना तारिक, मौलाना कासिम, मौलाना मुस्तकीम, मंसूर अंसारी तस्लीम अंसारी, सद्दाम अंसारी समेत सैकड़ो थे।